03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी पर छेड़छाड़ का मुकदमा, मारपीट और गाली गलौज का भी आरोप

Spread the love
  1. एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी से मारपीट के बाद अब दूसरे पक्ष की और से उनके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्रॉस केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बताते चलें कि कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ने एक महिला और कुछ लोगों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। दिलीप अधिकारी इस घटना घायल भी हुए थे। अब एक महिला एनजीओ संचालिका किरन पत्नी जीवन सिंह रावत ने दिलीप अधिकारी पर छेड़छाड़, मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

किरन का कहना है कि वह आवास विकास, ट्रांजिट कैंप की रहने वाली है और 15 अप्रैल की शाम जगतपुरा में कैंप लगाने के बाद वापस लौट रही थी, साथ में उसके स्टाफ स्वीटी, मानसी, राजकुमार और शुभम भी थे।

आरोप है कि हनुमान मंदिर के पास दिलीप अधिकारी ने उसको देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी और गला पकड़ लिया, छेड़छाड़ के साथ ही अभद्रता भी की गई। दिलीप उसका हाथ खींच कर ले जाने लगा और पीटा भी। स्वीटी मानसी शुभम और राजकुमार ने इसका विरोध किया तो उनसे भी मारपीट की गई और बाद में दिलीप अधिकारी देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। दिलीप अधिकारी के साथियों ने भी किरन व उसके साथियों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस f.i.r. लिखने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img