03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज आ सकती है भर्तियों की जांच रिपोर्ट, स्पीकर रितु खंडूड़ी ने दिए थे संकेत

Spread the love
  • आज आ सकती है भर्तियों की जांच रिपोर्ट, स्पीकर रितु खंडूड़ी ने दिए थे संकेत
  • स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिए थे जल्द रिपोर्ट आने के संकेत
  • राज्य गठन के बाद से अब तक हुई नियुक्तियों की होगी एक रिपोर्ट

    एफएनएन, देहरादून : विधानसभा में बैक डोर भर्ती की जांच रिपोर्ट बुधवार को आ सकती है। विशेषज्ञ समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने भी जल्द रिपोर्ट आने के संकेत दिए थे। विधानसभा में 2016-17 और 2021-22 के दौरान तदर्थ नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे थे।

    इसमें कहा गया कि ये सारी नियुक्तियां पिछले दरवाजे से सिफारिशों पर की गईं। सवाल उठने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से सभी विवादित नियुक्तियां की जांच का अनुरोध किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व आईएएस अधिकारी डीके कोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और किसी भी समय वह विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। संभावना है कि आज बुधवार को समिति स्पीकर को जांच रिपोर्ट सौंप दे। विधानसभा अध्यक्ष ने भी जल्द रिपोर्ट सौंपने के संकेत दिए थे।

हालांकि मीडिया में अंतरिम रिपोर्ट सौंपे जाने की खबरें वायरल होने पर उन्होंने इसका खंडन भी किया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि नियुक्यिों के संबंध में समिति की केवल एक ही जांच रिपोर्ट है। समिति ने राज्य गठन के बाद विधानसभा में अब तक हुई सभी नियुक्तियों की प्रक्रिया के संबंध में जांच की है, जिसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img