03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: मंदिर से मां संग लौटती बच्ची से चलती बोलेरो से छेड़छाड़

एफएनएन, हल्द्वानी: में मंदिर से परिजनों के साथ लौट रही छह साल की बच्ची के साथ बोलेरो गाड़ी में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को भी हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

मंगलपड़ाव क्षेत्र की रहने वाली बच्ची बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर परिजनों के साथ रानीबाग स्थित शीतला मंदिर गई थी। वहां से लौटते वक्त बच्ची, उसकी मां व अन्य महिलाएं टैक्सी में सवार हो गईं। पिता व अन्य पुरुष बाइकों से लौट रहे थे। बच्ची व उसकी मां बोलेरो गाड़ी में आगे सीट पर बैठे थीं।

पुलिस के अनुसार, बनभूलपुरा के इंदिरानगर में बड़ी रोड के रहने वाले चालक नदीम ने स्टीयरिंग अपने साथी को थमा दिया। वह खुद दूसरी साइड में मां-बेटी के नजदीक बैठ गया। आरोप है कि चलते वाहन में नदीम ने बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत करनी शुरू कर दी। काफी देर तक उसकी मां व अन्य को इसका पता नहीं चला।

नदीम बच्ची से छेड़छाड़ करता रहा। गाड़ी जैसे ही डिग्री कॉलेज के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची तो परिजनों ने नदीम की हरकत देख ली और उसे फटकार लगाई। वे लोग वाहन से वहीं उतर गए और भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पहुंचे।

नदीम मौका पाकर अपने साथी के साथ वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी। देर रात कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास से नदीम व उसके साथी को पकड़ लिया। गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई। इस मामले में नदीम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल यादव ने बताया कि नदीम के साथी की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img