Thursday, February 19, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसेना कैंप में लगी भीषण आग, क्षेत्र में फैली, फायर सर्विस की टीम...

सेना कैंप में लगी भीषण आग, क्षेत्र में फैली, फायर सर्विस की टीम बुझाने में जुटी

एफएनएन, चमोली : ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैलने से बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

सेना के कैंप में लगी आग काफी बड़े क्षेत्र में फैली है, जिसके कारण इसे बुझाने में जवानों और फायर सर्विस की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सेना का स्टोर था, जिसमें प्लास्टिक का समान था। यहां खेत भी है जहां सुखी घास थी। तेज हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई थी। अब धीरे-धीरे आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments