03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद, 82 लाख मतदाता करेंगे फैसला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए 82.66 लाख मतदाता सभी 70 सीटों के लिए मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए गए कर्नल अजय कोठियाल समेत अन्य नेता शामिल हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के 70-70 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 60, सपा के 56 और उक्रांद के 46 प्रत्याशियों के अलावा 260 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। राज्य में सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। संत-महात्माओं से लेकर आम जन हर कोई लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहा है। हालांकि, सुबह मतदान सुस्त रफ्तार से शुरू हुआ।

राज्य में 776 अतिसंवेदनशील (क्रिटिकल), 1050 संवेदनशील (वलनरेबल) और 173 विशेष निगरानी मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। चुनाव के दौरान नजर रखने को केंद्र द्वारा एक विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, एक विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और एक विशेष व्यय लेखा पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 34 सामान्य, 13 पुलिस और 21 व्यय लेखक पर्यवेक्षक चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में सभी मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img