03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोटद्वार में आपदा से प्रभावित परिवारों को अभी तक नहीं मिला लाभ, सड़क पर परिवार; बीमारियों का बढ़ा खतरा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने राज्य में ज्यादा क्षति पहुंचाई। अब भले ही अब वर्षा का प्रकोप थोड़ा थम गया हो, लेकिन, अतिवृष्टि के कारण बेघर हुए काशीरामपुर तल्ला में कई परिवार अब भी सड़क किनारे टेंट लगाकर दिन काट रहे हैं।

सड़क किनारे जगह-जगह जमा वर्षा के पानी व कीचड़ से परिवारों को संक्रामक बीमारियों का खतरा सताने लगा है। ऐसे में इन परिवारों ने शासन-प्रशासन से जल्द उनके पुनर्वास की मांग की है। 13 अगस्त की रात हुई अतिवृष्टि से उफान पर बनी खोह नदी लकड़ीपड़ाव, झूलाबस्ती व काशीरामपुर तल्ला में 21 पक्के भवनों को ढहा दिया।

  • बेघर हुए परिवार राहत शिविर

आशियाना ढहने के बाद बेघर हुए परिवारों को राहत शिविरों में शरण दी गई। लेकिन, धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद बारात घरों में बने राहत शिविर भी बंद होने लगे हैं। ऐसे कुछ परिवार तो किराए के कमरों में चल गए। लेकिन, कई अब भी काशीरामपुर तल्ला में टेंट लगाकर रहने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में टेंट लगाकर रह रहे परिवारों के समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न होने लगी है।

  • दुर्गंध मार रहा है जमा हुआ पानी

सड़क किनारे जगह-जगह जमा वर्षा का पानी व कीचड़ अब दुर्गंध मारने लगा है। ऐसे में परिवारों का टेंट के भीतर रहना भी दूभर हो गया है। सबसे अधिक चिंता छोटे बच्चों की बनी हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर पहुंचकर इन परिवारों के स्वास्थ्य की जांच भी कर रही है। बुखार-सर्दी-जुकाम से पीड़ित व्यक्तियों को दवा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

  • ‘कब तक रहें टेंट में’

काशीरामपुर तल्ला स्थिति कई परिवार भवन ढहने के बाद पिछले 15 दिन से टेंट में रह रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं की ओर से परिवारों को खाना-पीना उपलब्ध करवाया जा रहा है। लेकिन, बेघर हुए यह परिवार आखिर कब तक टेंट में अपना जीवन व्यतीत करते रहेंगे यह बड़ा सवाल है।

जबकि, यह अधिकांश परिवार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की आर्थिकी चलाते हैं। पीड़ित परिवारों ने सरकार से उन्हें पुनर्वास उपलब्ध करवाने के लिए योजना बनाने की मांग की है। कहा कि बेघर परिवारों के हित में सरकार को गंभीरता से कार्य करना होगा।

 

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img