03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने वाले बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में छात्र संघ नामांकन के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना में शामिल एक बदमाश को किच्छा कोतवाली पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. आरोपी से एक तमंचा भी बरामद किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी के खिलाफ यूपी उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या व अन्य सहित 32 मुकदमें दर्ज हैं. घटना में शामिल अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

रुद्रपुर में छात्र संघ चुनाव नामांकन के दिन पुलिस को चुनौती देते हुए बीच सड़क में भीड़ के बीच फायरिंग करने वाले गगन रतनपुरिया को दबिश के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के घुटने के पास गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक नामांकन के दौरान मारपीट और फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन जगह जगह दबिश दे रही थी. विजलेंस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन सितारगंज क्षेत्र में पाई गई. आरोपी गगन अपने साथी मोहम्मद रजत, देवेंद्र कुमार और विपिन ठाकुर के साथ मिल कर सरेंडर करने की योजना बना रहा था. तभी टीम ने आरोपी को घेर लिया. इस दौरान आरोपी गगन रतनपुरिया गाड़ी खड़ी कर जंगल की ओर भागने लगा. पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी. जिससे वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया.

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img