Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनजदीक आए चारधाम यात्रा समापन के दिन, 26 अक्टूबर को बंद होंगे...

नजदीक आए चारधाम यात्रा समापन के दिन, 26 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

एफएनएन, देहरादून : इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक यात्रा में 42 लाख से ज्‍यादा तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। इस वर्ष तीन मई अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी और अब यात्रा समापन के दिन नजदीक आ रहे हैं। वहीं अब 26 अक्टूबर से चार धामों के कपाट बंद होने का क्रम शुरू हो जाएगा।

  • कब बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट?

सबसे पहले अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

  • कब बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट?

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी।

  • कब बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट?

केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को प्रात: साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी।

  • कब बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट?

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शनिवार 19 नवंबर को शाम 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।

  • 10 अक्टूबर को बंद हुए थे श्री हेमकुंड साहिब तथा लोकपाल तीर्थ के कपाट

श्री हेमकुंड साहिब तथा लोकपाल तीर्थ के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर को बंद हो गए थे। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब से प्राप्त जानकारी के अनुसार सवा दो लाख से ज्‍यादा यात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments