03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नेपाली तस्कर साहित दो आरोपी गिरफतार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख

एफएनएन, नानकमत्ता : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नेपाली तस्कर सहित दो आरोपी गिरफ़्तार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष उमेश कुमार और उसकी टीम को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 44 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नेपाली मूल का तस्कर भी शामिल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग संदिग्ध लोग मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने अपनी टीम के साथ सधन चैकिंग अभियान चलाया और पुलिस को देख मुड़ कर भगाने का प्रयास करने लगें पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ लिया तलाशी लेने पर भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई, पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सुखदेव सिंह (35 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बिजली कॉलोनी, सिद्धा नवदिया, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर। तेज सिंह (27 वर्ष) पुत्र नैन सिंह निवासी कंचनपुर वार्ड नं0 09, सीमा प्रहरी चौकी- ब्रह्मदेव, जिला-कंचनपुर, महाकाली अंचल, नेपाल को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि नेपाली अभियुक्त तेज सिंह स्मैक खरीदने के लिए खटीमा आया था।

अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और लगभग ₹8000 की नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है। नेपाल सीमा से मिली थी शिकायत, स्पेशल ब्रांच ने भी की पूछताछ गौरतलब है कि एसएसपी उधम सिंह नगर को स्पेशल ब्रांच, नेपाल सीमा से अभियुक्त सुखदेव और उसके भाई लखविंदर के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायत में बताया गया था कि ये लोग नेपाली मूल के युवाओं को स्मैक बेच रहे हैं। इस मामले में, स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने भी गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की है। साथ ही, नेपाल की पुलिस को भी इस कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है।

आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुखदेव का भाई लखविंदर पहले भी दो बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त सुखदेव भी पहले एक बार झनकायिया थाने से एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img