03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गांव विकसित होंगे तभी देश भी विकास की बुलंदियों को छुएगा : चुघ

एफएनएन, रुद्रपुर : एकल विद्यालय उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय एकल अभियान सामान्य संवर्ग संभाग कार्यक्रम के अंतर्गत गत सायं द्वारिका धाम भूरारानी रोड़ पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने सम्मिलित होकर भारत माता की आरती की। अपने संबोधन में उन्होंने एकल कार्य को अत्यधिक प्रभावी बताते हुए कहा कि एकल सीधे अंत्योदय तक गाँव के भोले भाले, जरूरतमंद लोगों के लिए उनके बीच जाकर काम करता है तथा उनका स्वाभिमान जगाता है। संध्या सत्र में विशिष्ठ अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि देश का वास्तविक विकास ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा होना चाहिए। यदि देश के गांव विकसित होंगे तो निश्चित रूप से देश भी विकास की बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए हमेशा से कार्य करते रहे हैं।

जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है। चुघ ने कहा कि आज ग्रामीण युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और जनहित के कार्यों में आगे आने की आवश्यकता है। इसके लिए युवा छोटे छोटे समूह बनाकर ग्रामों में लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। आज सायं कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल, हरीश बजाज, कुलवीर सिंह, अरविंद कुमार, दिनेश कपूर, बलदेव छावड़ा, रजनी बजाज, मीनू बजाज, शीतल खेड़ा, शान्ति पांडे, भुवन चंद पांडे, मधु शर्मा, दिल्ली से पधारे एसके जिंदल, संतोष अग्रवाल, आनंद वढ़ेरा, सुनीला भाटिया, प्रेम आसुदानी, अरविंद, फाल्गुनी सरकार, रामेश्वरी, ममता कोरंगा आदि मौजूद थे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एसएसपी मंजूनाथ टीसी एवम विशिष्ठ अतिथि भारत भूषण चुघ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img