03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देश को मिले 99 नए IFS अफसर, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिए अवॉर्ड, बोली- इन अधिकारियों पर प्रकृति संरक्षण का दायित्व है

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून से आज भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 99 अधिकारी पास आउट हुए. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शिरकत की. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पास आउट हुए Indian Forest Service के अधिकारियों को संबोधित भी किया. 99 पास आउट होने वाली अधिकारियों में तीन उत्तराखंड के हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के साल 2022-24 के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के बाद पास आउट हुए अधिकारियों को प्रमाण पत्र और अवॉर्ड प्रदान किए. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि जंगलों के महत्व को आज समाज भूलता जा रहा है, लेकिन लोगों को याद होना चाहिए की जंगल जीवन देता है. जंगल केवल संसाधनों का भंडार नहीं, बल्कि परिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मनुष्य के जीवन च्रक में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां पास आउट होने वाले भारतीय वन सेवा के अधिकारियों पर प्रकृति के संरक्षण का दायित्व है. उन्हें उम्मीद है कि सभी अधिकारी इस दायित्व वो अच्छी तरह निभाएंगे. विकास और संरक्षण के बीच अच्छा तालमेल बैठाएंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा विकास के मानकों का मूल्यांकन करना होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्राकृतिक संरक्षण में एआई के तकनीक के समावेश पर भी जोर दिया है. इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि उन्हें प्रकृति संरक्षण की बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img