03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईलेट्स से जुड़ा है फर्जी डिग्री बनाने का कनेक्शन ! रडार पर आ सकते हैं ठगी के ये ठिकाने

एफएनएन, रुद्रपुर : लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का जाल फैलाने वाले जिलेभर के आईलेट्स पुलिस के रडार पर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मेट्रोपोलिस सिटी में फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह के कनेक्शन इन आईलेट्स से जुड़े हैं। पता लगा है कि विदेश भेजने के नाम पर यहां बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियां खपाई जाती थीं। फिलहाल गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद कुछ आईलेटस स्वामी तो भूमिगत भी हो गए हैं।

ऊधमसिंह नगर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर गुरुवार शाम पुलिस ने मेट्रोपोलिस सिटी में सघन सत्यापन अभियान चलाकर चेकिंग की। इस दौरान फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गैंग का सरगना फरार है। गिरोह मेघालय, राजस्थान, रांची और जयपुर की विभिन्न यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री बनाता था। बनबसा, चंपावत निवासी युवक और विलियम कैरी यूनिवर्सिटी शिलांग मेघालय के 2 कर्मचारी भी इसमें शामिल होना पाए गए हैं।

इनके कब्जे से पुलिस ने 3 लैपटॉप, 3 प्रिंटर, 4 स्मार्टफोन, वाईफाई राउटर और अलग-अलग विश्वविद्यालय की तमाम मार्कशीट और सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह 10 से ₹20000 फर्जी डिग्री बनाने का लेता था। गिरोह ने फर्जी वाले का सुनियोजित और पुख्ता प्लेटफार्म बना रखा था। प्राइवेट संस्थानों में जॉब पाने के लिए ही फर्जी डिग्री बनाता था। बाकायदा फर्जी डिग्री लेने वालों को साफ तौर पर ताकीद किया जाता था कि किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी के लिए इसका प्रयोग न करें। वहीं विदेशों में जॉब पाने के लिए फर्जी डिग्री बनाने वालों से गिरोह लाखों रुपए लेता था।

गिरोह ने विलियम कैरी यूनिवर्सिटी शिलांग मेघालय के दो कर्मियों को भी अपने साथ जोड़ा था जो सत्यापन होने की सूरत में फर्जी डिग्री को सही डिग्री होना बता देते थे, ऐसे में फर्जी डिग्री पर विश्वविद्यालय के सत्यापन की मुहर भी लग जाती थी। अब पता लगा है कि जिलेभर के आईलेट्स भी इस गोरखधंधे में शामिल हैं। विदेश भेजने के नाम पर यह इन फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल करते थे और विदेश जाने वाले युवकों से ठगी की जाती थी। फिलहाल पुलिस ऐसे मामलों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि कई आईलेक्स वाली भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क जल्द ऐसे आईलेट्स के नामों का खुलासा भी करेगा। क्रमश :

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img