03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून चाय बागान इलाके में मिला युवती का शव, युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी

एफएनएन, देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. बसंत विहार क्षेत्र के चाय बागान इलाके में युवती का शव मिला है. युवती की लाश प्लास्टिक के कट्टे में थी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपनी जांच पड़ताल शुरू की.

चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पड़ी लोगों की नजर: मामला श्यामपुर के आदर्श विहार इलाका का है. बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोगों की नजर चाय बागान में पड़े प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी. उन्हें कट्टा देखकर कुछ शक हुआ. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.

प्लास्टिक का कट्टा खोला तो उड़ गए सबके होश: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब प्लास्टिक का कट्टा खोला तो सब के होश उड़ गए. क्योंकि कट्टे से युवती का शव निकला. वैसे तो पुलिस को युवती की शरीर पर चोट को कोई निशान नहीं मिले है, लेकिन मुंह से खून जरूर निकाल रहा था. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवती के हाथ-पांव खरोंचें गए है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस का बयान: थाना बसन्त विहार पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस युवती के शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा -प्रमोद कुमार, एसपी सिटी-

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img