03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमला कर आरोपी भागा, पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: एक निजी कॉलेज के सामने छात्रा से छेड़छाड़, जानलेवा हमला और पत्थरबाजी करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को रायपुर थाना पुलिस ने देवबंद से गिरफ्तार कर लिया है. जिसे कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. इस मामले में दो आरोपियों को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं, गिरफ्तार आरोपी और एक अन्य आरोपी को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है.

कॉलेज जाते समय छात्रा का मांगा नंबर, मना करने पर स्कूटी पंचर की, फिर हमला भी किया

दरअसल, बीती 26 अप्रैल को एक निजी लॉ कॉलेज की छात्रा ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें छात्रा ने बताया था कि दो युवकों ने कॉलेज जाते समय उसे रोका, फिर मोबाइल नंबर मांग कर बातचीत करने को कहा. जब उसके मना किया तो युवक उसे परेशान करने लगे. इतना ही नहीं उसकी स्कूटी तक पंचर कर दी. पीड़िता का आरोप था कि जब वो कॉलेज आ रही थी तो कॉलेज के बाहर दो युवकों ने अपने दोस्तों के साथ उस पर (पीड़िता), उसके भाइयों और साथियों पर जानलेवा हमला किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोपी आदित्य राणा और भूपेश कुमार की पहले ही हो चुकी गिरफ्तारी

वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपी आदित्य राणा और भूपेश कुमार को 26 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन आरोपी मयंक चौधरी समेत अन्य फरार हो गए.

रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया है कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मयंक चौधरी की गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदलता रहा. इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर आरोपी मयंक चौधरी को सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही कॉलेज ने आरोपी मयंक चौधरी और अन्य आरोपी जयंत को भी निष्कासित कर दिया है.

ये भी पढ़ें- अल्मोड़ा: पहाड़ के युवाओं को नशे की लत लगाकर मुनाफा कमाने का लालच पड़ा भारी, स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img