Friday, August 1, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर में छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,...

सुल्तानपुर में छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पूर्व में रेप का भी था मुकदमा दर्ज

एफएनएन, सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय स्थानीय थाना क्षेत्र के निनावा गांव के पास बुधवार देर रात पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
पकड़े गए बदमाश के पास से असलहा व बाइक बरामद हुई है। उस पर पहले से सामूहिक दुष्कर्म व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज है। उसकी पहचान बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर निवासी इरफान के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें – मांसाहारी भोजन के नोटिस पर बढ़ा विवाद, बना चर्चा का विषय; स्कूल को देने पड़ी सफाई

बल्दीराय सर्किल के सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि दो दिन पहले एक गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उस पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। आरोपी पर पहले से ही सामूहिक दुष्कर्म का केस चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments