03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मांसाहारी भोजन के नोटिस पर बढ़ा विवाद, बना चर्चा का विषय; स्कूल को देने पड़ी सफाई

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नोएडा:  दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-132 में मांसाहारी भोजन नहीं लाने के नोटिस को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्कूल की तरफ से बुधवार को अभिभावकों को लंच के संबंध में नोटिस भेजा गया है।

इसमें स्वास्थ्य और समावेशिता को देखते हुए अभिभावकों से दोपहर के लंच में मांसाहारी भोजन न लाने का अनुरोध किया है। इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग पक्ष-विपक्ष में अपनी राय रख रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

खाना खराब होने की संभावना रहती है

कहा गया कि जब दोपहर के लिए सुबह मांसाहारी भोजन पकाया जाता है तो उसके खराब होने की संभावना रहती है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही स्कूल छात्रों की विविधता और समावेशिता को महत्व देता है। ऐसे में सभी छात्र अपने भोजन की प्राथमिकथाओं की प्रवाह किए बिना एक साथ भोजन कर सकें। इसके लिए हम शाकाहारी वातावरण देने पर फोकस करते हैं, जिससे सभी सहज महसूस कर सकें।

अभिभावक ने भी किया मना

इंटरनेट मीडिया से इतर स्कूल के ज्यादातर अभिभावक इस तरह के प्रतिबंध से मना कर रहे हैं। जेपी विशटाउन में रहने वाले स्कूल के 10वीं के एर छात्र की अभिभावक शम्स अली ने बताया कि उनको अभी मांसाहार प्रतिबंध को लेकर कोई नोटिस नहीं मिला है। न ही ई-मेल पर और नहीं व्हाट्सएप पर कोई सूचना नहीं मिली है। एक अन्य अभिभावक ओसामा ने बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए अनुरोध

प्रधानाचार्य सुप्रीति चौहान ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है। हमने किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है। बीते वर्ष भी इस मौसम में यह नोटिस जारी किया था। इसको कुछ लोग मीडिया व इंटरनेट मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित कर रहे हैं। हम अपने अभिभावकों के साथ मिलकर काम करते हैं। उनको किसी तरह का निर्देश नहीं दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का शुरू होगा अभियान, उपचुनाव से पहले CM योगी का न‍िर्णय

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img