Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के कोरोना संक्रमित होने पर तेलंगाना के फैन ने रखा था...

ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने पर तेलंगाना के फैन ने रखा था व्रत, मौत

मेदक, तेलंगाना (एजेंसी ) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर तेलंगाना के उनके एक फैन ने उपवास रखा था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उसकी मौत हो गई। बुस्सा कृष्ण राजू ट्रंप के डाई-हार्ड फैन थे। ऐसे में जब उन्हें ट्रंप के कोविड-19 से संक्रमित होने की बात चली तो वो बहुत परेशान हो गए। उन्होंने ट्रंप के लिए उपवास रखा, प्रार्थनाएं कीं. वो चिंता के कारण सो भी नहीं पा रहे थे। इसके बाद रविवार की रात कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। कृष्ण राजू के दोस्तों ने बताया कि ट्रंप के कोविड पॉजिटिव निकलने के बाद वो हैरान रह गए थे। राजू के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वो ट्रंप के डाई-हार्ड फैन थे और ‘उन्होंने पिछले साल ही ट्रंप की छह फीट ऊंची मूर्ति लगाई थी और उनकी पूजा किया करते थे.’।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments