Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडघर के सारे कष्ट कर दूंगा दूर, कहकर तांत्रिक ने युवती को...

घर के सारे कष्ट कर दूंगा दूर, कहकर तांत्रिक ने युवती को झांसे में लिया, फिर करने लगा उत्पीड़न

एफएनएन, देहरादून : अंबाला की एक युवती ने तांत्रिक पर घर से सारे कष्ट दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अंबाला की युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर में विज्ञापन देखा था। इसमें तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दे रखी थी। साथ ही विज्ञापन पर उसका मोबाइल नंबर भी था। इस पर उसने मोबाइल नंबर पर तांत्रिक से संपर्क किया। इसके बाद तांत्रिक ने उसे रुड़की आकर पूरी जानकारी देने की बात कही।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसके बाद वह सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक के पास पहुंची। यहां पर तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments