Tag: writing

‘फिसड्डी’ मी़रगंज में डीसी लिख रहे तरक्की की ‘सुनहरी इबारत’, लेकिन…???

मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने चंद हालिया बड़ी गलतियों से सबक लेते हुए क्षेत्रवासियों के असंतोष और गुस्से को ठंडा करते हुए उन्हें रामगंगा के गोरा घाट और सिरौली के बाबा कैलाश गिरि मढ़ीघाट पुलों के जरिए मीरगंज, आंवला तहसीलों के 250 से भी ज्यादा गांवों की खेती-किसानी, कृषि, सब्जी, बागवानी उपजों, परंपरागत उतंपादों और व्यापार को पड़ोस के बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद जिलों और दिल्ली, उत्तराखंड तक बेरोकटोक पहुंचाने के लिए इलाके भर की 'लाइफलाइन' मौजूदा इन दोनों सड़कों का हॉटमिक्स पद्धति से उच्चीकरण, चौड़ीकरण और नवीनीकरण पहली प्राथमिकता से करवाने का भरोसा दिलाने की कोशिश की है तो यह अच्छा ही है। उम्मीद की जानी चाहिए कि बहुत जल्द विधायक के प्रस्ताव पर शासन इन दोनों सड़कों को 'टू लेन' जरूर करवाएगा और विकास की ट्रेन मीरगंज विधानसभा समेत पूरे जिले, मंडल और प्रदेश के तरक्की से अछूते क्षेत्रों में भी फुल स्पीड से फर्राटे भरती दौड़़ेगी।