Tag: work stopped

बरेली में मेट्रो ट्रेन सेवा के लिए जमीन की मजबूती परखने पहुंची जयपुर के एक्सपर्ट्स की टीम

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। महानगर में मेट्रो ट्रेन संचालन के वास्ते जमीन की मजबूती परखने जयपुर से एक्सपर्ट्स की टीम शहर में आ गई है। यह टीम 15 अक्तूबर तक शहर में दोनों प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की जमीन की जगह-जगह खुदाई करवाकर 30 मीटर गहराई तक की मिट्टी की गुणवत्ता और मजबूती परखेगी। दो चरणों में प्रस्तावित मेट्रो संचालन के लिए टीम कुल 18 बिंदुओं पर पड़ताल की जाएगी।