Tag: Technology

पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में परिवर्तनकारी तकनीक है ‘जीनोम एडिटिंग’

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली में मंगलवार से "वैक्सीन और डायग्नोस्टिक्स के विकास के लिए जीनोम एडिटिंग टेक्नोलॉजी की उपयोगिता" विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में पहले दिन विशेषज्ञ वक्ताओं ने जीनोम एडिटिंग को पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में परिवर्तनकारी तकनीक बताया।