Tag: surrendered

Honor Killing की सनसनीखेज वारदात से सहमी बरेली, किशोरी का कत्ल कर बाप ने  चौकी में किया surrender

समाज में हुई बदनामी की वजह से पिता ने गुरुवार रात किसी समय अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शुक्रवार को पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बेटी की हत्या करके आया है। लाश घर पर पड़ी है। परसाखेड़ा चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।