कैरियर मार्गदर्शक एलबीएस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राजेन्द्र भारती ने कहा कि सभी बच्चों मे अदम्य प्रतिभा है। हर बच्चे के लिए एक स्पेशल कैरियर होता है जिसमें उसकी रुचि रहती है। बस उस पर फोकस रहना चाहिए। जो करें वो पूरी जिम्मेदारी से करें, केवल परीक्षा ही पास ना करें बल्कि अपने पसंदीदा विषय के महारथी बने। अपनी पढ़ाई की जिम्मेदारी स्वयं लें और जुट जाएं, निश्चित सफलता मिलेगी।