समाज में हुई बदनामी की वजह से पिता ने गुरुवार रात किसी समय अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शुक्रवार को पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर भी कर दिया। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बेटी की हत्या करके आया है। लाश घर पर पड़ी है। परसाखेड़ा चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।