बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी की सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बरेली के मोहल्ला सराय नई बस्ती फतेहगंज निवासी रिफाकत हुसैन स्मैक की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। वह संपर्क मार्गों से नौडांडी-अंजनिया होते हुए ऊधमसिंह नगर से नैनीताल जाएगा। रिफाकत पुलभट्टा थाने में दर्ज एनडीपीएस केस का वांछित है।
थाना व कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय नई बस्ती के कुख्यात स्मैक/ड्रग्स तस्कर रिफाकत हुसैन को पुलिस ने एक किलो स्मैक और एक 315 बोर तमंचे के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।
कुख्यात आतंकियों के इस मॉड्यूल के टार्गेट पर असम और पश्चिम बंगाल में स्लीपर सेल बनाकर उपद्रवी गतिविधियों को बढ़ावा देना और स्थानीय कमजोरियों और धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर समाज में अशांति और इन सीमावर्ती-अतिसंवेदनशील राज्यों और यहां के समाज में अराजकता और अशांति फैलाना था।
बबिता की हत्या के बाद दोनों ने उसका शव मारूफपुर रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया। बबीता की हत्या के बाद अभिषेक ने बच्चियों की हत्या की योजना बनाई क्योंकि उसे इस बात का डर था कि बच्चियां मामले का भंडाफोड़ कर सकती हैं।
तीनों ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर मोटी रकम कमाने की योजना बनाई। आहिल ने अन्ना रेडी एप तैयार किया था। मोहम्मद समीर और चार्ली उर्फ सद्दाम समेत अन्य आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
आरोपी ऐसे नि:संतान दंपती ढूंढते थे, जो बच्चे को गोद लेने के इच्छुक हों और बदले में मोटी रकम दे सकें। पिछले साल अगस्त में भी कोलकाता पुलिस ने नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
युवती अर्धनग्न-जख्मी हालत में ही राजघाट से दो किमी पैदल चलते हुए सराय काले खां पहुंच गई। स्ट्रीट साइटें बंद रहने से यह पूरा इलाका पिछले काफी समय से रात भर घुप अंधेरे में डूबा रहता है। युवती के निजी अंगों से खून बहता रहा, मगर रिंग रोड पर गुजर रहे हजारों वाहन चालकों में से किसी को भी इस युवती पर दया नहीं आई।
रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस ने लगभग पौने आठ किलो गांजे के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
चार दशक तक जेल आने-जाने में लगा रहा शराफत शेख देश का पहसा ड्रग्स माफिया है जिस पर एनडीपीएस की विशेष धारा पिट-एनडीपीएस लगाई गई थी। यह धारा लगने के बाद पुलिस शराफत शेख को दो वर्ष तक बिना किसी केस के हिरासत में रख सकती है।
एफएनएन ब्युरो, मुम्बई। महाराष्ट्र के वरिष्ठ एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शुक्रवार को छठे दिन मुबंई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। करोड़ों रुपये के खुसरो कॉलेज डी. फार्मा फर्जीबाड़े में एसआईटी को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले काफी समय से फरार चल रहे कॉलेज के प्रिंसिपल समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एफएनएन ब्यूरो, हल्द्वानी-उत्तराखंड। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल की नाबालिग छात्रा को पांच युवक फुसलाकर दिल्ली के होटल में ले गए और पाचों ने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पिता की तहरीर पर मुखानी थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में से तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के हैं।