03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ड्रग्स सिंडिकेट सरगना बरेली के रिफाक़त  को उत्तराखंड पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक किलो स्मैक बरामद

*बचकर भागने की कोशिश में पुल भट्ठा थाना पुलिस पर तमंचे से झोंके थे दो फायर

*बचाव में चलाई पुलिस दल की गोली पैर में लगने से हुआ घायल 

*मंगलवार देर रात पुल भट्ठा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

उत्तराखंड और बरेली के थानों में हैं गैगस्टर समेत कई संगीन केस दर्ज

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी का अंतरराज्यीय स्मैक सिंडिकेट का सरगना घायल हो गया। उसने पुलिस पर दो फायर झोंके थे और जवाबी फायर में उसके पैर पर गोली लग गई। घायल तस्कर का सीएचसी किच्छा में इलाज कराया गया। आरोपी के पास से एक किलो स्मैक बरामद हुई।

बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी की सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बरेली के मोहल्ला सराय नई बस्ती फतेहगंज निवासी रिफाकत हुसैन स्मैक की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। वह संपर्क मार्गों से नौडांडी-अंजनिया होते हुए ऊधमसिंह नगर से नैनीताल जाएगा। रिफाकत पुलभट्टा थाने में दर्ज एनडीपीएस केस का वांछित है।

सूचना पर पुलभट्टा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने अंजनिया पुलिया से कच्चे रास्ते पर बाइक से भाग रहे रिफाकत का पीछा किया। टीमों ने बालाजीपुरम-गोला नदी के तिराहे पर घेराबंदी की थी। खुद को घिरता देख रिफाकत ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया और बाइक छोड़कर गन्ने के खेतों में छिप गया।

इसके बाद उसने फिर से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक और एक किलो स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में रिफाकत ने बताया कि वह काफी समय से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहा है।

पहले पकड़े गए स्मैक तस्करों ने उगला था रिफाकत का नाम
एसएसपी ने बताया कि 19 अक्तूबर को पुलभट्टा पुलिस ने एक किलो 58 ग्राम स्मैक के साथ शानू, खुर्शीद और आसमां को गिरफ्तार किया था। तीनों ने मादक पदार्थ तस्करी के अंतरराज्यीय सरगना रिफाकत से स्मैक लाने की बात स्वीकारी थी। मामले में रिफाकत को नामजद किया था।

स्मैक तस्करी से बनाई करोड़ों की संपत्ति, 25 हजार का इनामी भी है
पूछताछ में रिफाकत ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक की तस्करी कर करोड़ों रुपयों की संपत्ति अर्जित कर चुका है। पुलिस से बचने के लिए उसने कई ठिकाने बनाए हैं। नशे की यह बड़ी खेप करोड़ों की थी, इसलिए वह खुद ही माल लेकर आया था। यह स्मैक नए साल पर नैनीताल पहुंचानी थी। एसएसपी ने बताया कि रिफाकत पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसकी करीब आठ करोड़ की संपत्ति यूपी पुलिस सीज कर चुकी है। उसके पास 45 बीघा जमीन, दो आलीशान बंगले, दुकानें हैं। इसके अलावा उसने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति खरीदी है। उसकी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

(हमारे रुद्रपुर मुख्यालय और किच्छा रिपोर्टर के इन्पुट्स के साथ)

  

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img