एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। मॉनसून सीजन खत्म होने ही वाला है, लेकिन विभिन्न राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में डिप्रेशन के चलते मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिन तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
एफएनएन,चमोली (गोपेश्वर)-उत्तराखंड। मंगलवार रात में बारिश के बाद बुधवार सुबह बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर मानसून सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फवारी से बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है।