एफएनएन ब्यूरो, बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे दो मासूम चचेरे-तएरे भाइयों को चार बहशी दरिंदे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए और डरा-धमकाकर चारों ने जंगल में इन बच्चों से जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया। पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देकर पीड़ित पक्ष को थाने भी नहीं आने दिया। घटना के आठ दिन बाद बच्चों के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच पड़ताल में जुट गई है।