Tag: 184 Arrested

मोटी पगार पर विदेशों में नौकरी दिलवाने के झांसे में फांसकर जिंदगी भर की कमाई लूट रहे फर्जी एजेंट

विदेशों में नौकरी के झांसे में फंसकर बूढ़े बाप की जिंदगी भर की कमाई जुटाने वाले दो-तीन नौजवान पिछले काफी दिनों से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रा दस्तावेजों की जांच के दौरान हर रोज फर्जीवाड़े में गिरफ्तार हो रहे हैं। पूछताछ में पता चलता है कि ये युवा देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय विदेश भेजने वाले जालसाजों की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।