इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उन महान विभूतियों से परिचित कराना है, जिन्होंने अपने जीवन को देश, समाज और मानवता की सेवा में समर्पित किया। बाल मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए, इस संकलन में महात्मा बुद्ध, सुभाष चंद्र बोस, बिरसा मुंडा, लाल बहादुर शास्त्री, झलकारी बाई, वीर अब्दुल हमीद, अवंती बाई, चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों पर लिखे श्रेष्ठ गीत शामिल किए गए हैं।
श्री दीक्षित ने कहा-"आज के छात्र-छात्राएं भी निरंतर कठोर अभ्यास, अध्ययन-मनन, अनुशीलन को अपने स्वभाव में ढाल लें तो विद्यार्थी और मानव जीवन की कठिन से कठिन चुनौतियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने चेताया कि लॉर्ड मैकाले द्वारा पुष्पित-पल्लवित आज की शिक्षा भारत की आजादी के 78 वर्ष बाद भी अपने धर्म-संस्कृति, भाषा और सद्संस्कारों की मूल जड़ों से लगभग कट चुके बेजान ब्यूरोक्रेटेस की अंधी फौज ही तैयार कर रही है। अगर हमें नई पीढ़ी को अपने राष्ट्र-समाज, भाषा और संस्कृति का सच्चा संरक्षक बनाना है तो अपनी शिक्षा प्रणाली को कौशल-रोजगारपरक और प्रासंगिक बनाने के साथ ही उसे धर्म, संस्कृति, राष्ट्र प्रेम, परोपकार, सेवाभाव, सर्वकल्याण और सद्संस्कारों जैसे सद्गुणों के अमृत जल से पोषित-पल्लवित करना ही पड़ेगा।"
मुख्य अतिथि गोला गोकर्णनाथ के वरिष्ठ कवि डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने कहा, "सुरेश सौरभ की कहानियाँ भारतीय जनमानस की चेतना और चिंतन की गहरी संवेदना से जुड़ी हैं।" समीक्षा करते हुए कवि विनोद शर्मा 'सागर' ने कहा, "संग्रह की कहानियाँ मानवीय संवेदना एवं संचेतना का साक्षात्कार कराती हैं। सौरभ जी की समाज की परिस्थतियों पर गहरी पकड़ है।"