03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गढ़ी फार्म के पास कार पलटने से कोटेदार की मौत, 6 घायल

Spread the love

एफएनएन, लखीमपुर खीरी: भीरा-लखीमपुर मार्ग पर थाना भीरा क्षेत्र में गढ़ी फार्म के पास कार अनियंत्रित गोकर सड़क किनारे खाई में पल गई। हादसे में कार सवार कोटेदार की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी गांव भानपुर से एक शादी समारोह में शामिल होने भीरा जा रहा थे। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसा बुधवार देर रात हुआ। गांव भानपुर निवासी शैलेंद्र जायसवाल उर्फ गुड्डू (45) का पलिया में भी मकान है। वह बच्चों के साथ वहीं रहते थे। अहिराना गांव के कोटेदार भी थे। परिवार में लड़की की शादी होने के कारण दो दिन पहले वह अपने बच्चों के साथ पैतृक गांव भानपुर आए थे। बुधवार को भीरा के ओजोला रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देर रात कार से जा रहे थे। कार में दिनेश जायसवाल (35), उत्कर्ष (20) अक्षत (17), रिशु (16) लवली जायसवार (30) व सिंपल जायसवाल (22) भानपुर भी सवार थे। गढ़ी फार्म के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

इससे कार के चारों पहिए उपर की ओर उठ गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने लोगों की मदद से सभी को किसी तरह से बाहर निकाला और सभी घायलों को लेकर आनन फानन में बिजुआ सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने शैलेंद्र जायसवाल उर्फ गुड्डू को मृतक घोषित कर दिया।

साथ ही घायल सिंपल जायसवाल को मामूली चोट आने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि हालत गंभीर होने पर पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img