Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयविजय माल्या पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

विजय माल्या पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

एफएनएन, नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत सोमवार 31 अगस्त को भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की एक पुनर्विचार याचिका पर अपना फैसला देगी। दरअसल माल्या ने अदालत के एक आदेश का उल्लंघन करते हुए 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर कर दी थी, जिसपर शीर्ष अदालत ने मई 2017 में उसे अदालत की अवमानना का दोषी करार दिया था।

vijay

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ विजय माल्या ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी। जस्टिस यूयू ललित और अशोक भूषण की बैंच ने गुरुवार 27 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और घोषणा की कि वह सोमवार को इस बारे में अपना जजमेंट देगा। कोर्ट ने यहा भी कहा कि विजय माल्या के खिलाफ दो बड़े आरोप हैं। जिमसें एक आरोप यह है कि उसने अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया और दूसरा संपत्तियों को गलत तरीके से छिपाने की कोशिश की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments