03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर बंद रहेंगे सुगम दर्शन, सभी तरह के टिकट पर रहेगी रोक

Spread the love

एफएनएन, वाराणसी : देवाधिदेव महादेव के विवाह उत्सव में शामिल होने वाले भक्तों में कोई खास नहीं होगा। महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह से बंद रहेगी। मंगला आरती के अलावा सुगम दर्शन और सभी तरह की आरती के टिकट पर रोक लगा दी गई है। मंगला आरती के बाद महादेव अनवरत दर्शन देंगे।

इसके साथ ही भोग, शृंगार और सप्तर्षि आरती एक साथ शयन आरती के साथ होगी। पूरी रात महादेव का जागरण कराया जाएगा। शिवरात्रि की रात भर थोड़ी-थोड़ी देर तक होने वाली आरतियों के क्रम की वजह से मंगला आरती भी नहीं होगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

महाशिवरात्रि की व्यवस्था पर मंथन के लिए शुक्रवार को मंदिर के पिनाक भवन में मंदिर प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक हुई। इसमें आगमन और निकास के लिए जिगजैग बैरिकेडिंग की जाएगी। ऐसी व्यवस्था होगी कि भक्त आधे घंटे के भीतर दर्शन कर लौट आएंगे। शिवभक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर न्यास के 200 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही वॉलेंटियर भी लगाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से वीवीआईपी भक्तों से भी अपील की जाएगी कि वे महाशिवरात्रि पर दर्शन से परहेज करें। यदि वे दर्शन के लिए आते हैं तो उन्हें आम लोगों की तरह ही झांकी दर्शन ही मिल सकेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • गोदौलिया से मैदागिन तक रहेगा नो व्हीकल जोन
महाशिवरात्रि पर गोदौलिया से मैदागिन और लक्सा तक पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। इसके साथ ही सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी पुलिस के साथ तैनात किए जाएंगे।

महाशिवरात्रि पर सुगम दर्शन सहित सभी तरह के टिकट पर रोक रहेगी। आठ मार्च की मंगला आरती के सभी टिकट बुक हो चुके हैं और नौ मार्च को मंगला आरती नहीं होगी। महाआयोजन में भक्तों के स्वागत की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img