03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : पांच में से तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय, दो सीटों पर बना है सस्पेंस, जल्द होगी घोषणा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी : भाजपा ने उत्तराखंड की पांच में से तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। तीनों सीटों पर उम्मीदवार रिपीट हो सकते हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांचों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर एक दौर का मंथन हो चुका है। दो अन्य लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अभी सस्पेंस बना है।

माना जा रहा कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में पार्टी के विधायक को लोस चुनाव में उतारने का इच्छुक नहीं है। कुछ विधायकों ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। बहरहाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नई दिल्ली से लौटने के बाद प्रत्याशियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दोनों नेताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लिया था। उत्तराखंड के संबंध में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी शामिल हुए थे। वे प्रदेश से तैयार किए गए पैनल पहले ही समिति को सौंप चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उत्तराखंड में पांचों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार हुआ।

बताया जा रहा कि पांच में से तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बन गई है। संभावना जताई जा रही कि तीनों सीटों पर पार्टी मौजूदा सांसदों पर भी दांव लगाएगी, लेकिन दो सीटों अभी पेच फंसा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से इन दोनों सीटों पर कुछ और सूचनाएं मांगी हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिन में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दो अन्य सीटों पर भी जल्द निर्णय होने की संभावना है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • केंद्रीय नेतृत्व के पास एक-एक सीट की कुंडली
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान उत्तराखंड की एक-एक सीट राजनीतिक समीकरण, विपक्षी दलों की ताकत और कमजोरियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी दलों की कुंडली तैयार की है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान इसका प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img