एफएनएन, जैसलमेर : जैसलमेर जिले में नाचना और नोक सेक्टर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी नागरिक इश्रात (35) को भारतीय सीमा में अवैध प्रवेश के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है।
जैसलमेर जिले में भारतीय सीमा में अवैध घुसपैठ के प्रयास के दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घुसपैठिए को नाचना और नोक सेक्टर से सटे क्षेत्र में पकड़ा गया।







