03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव, हितधारकों के साथ करेंगे संवाद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। बजट को जनभावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए सरकार ने बजट पर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। 10 जनवरी 2024 तक कोई भी व्यक्ति बजट पर अपने सुझाव वेबसाइट, ई-मेल, व्हाट्सएप के माध्यम से सरकार को भेज सकते हैं।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, राज्य का बजट जनता का बजट होगा। बजट को जनता के सुझाव पर जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कहा, प्रदेश का आम बजट बनाने में कुछ सुधार शुरू किए हैं। इसमें विभिन्न विभागों व सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत मानव संसाधन की सटीक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। पहली बार विभागाध्यक्ष के स्तर पर आईएफएमएस पोर्टल पर स्वीकृत व कार्यरत पदों का पूर्ण विवरण भरने के बाद ही बजट की मांग करने का प्रावधान किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बजट पर हितधारकों के साथ किया जाएगा संवाद

अग्रवाल ने बताया, सचिव स्तर पर विभाग में संचालित योजनाओं के लिए जेंडर बजट का प्रावधान करने की व्यवस्था की गई है। बजट तैयार करने में जनता की सहभागिता के लिए पिछले वर्ष में प्राप्त सुझाव का संज्ञान लेने के लिए सभी सचिवों को निर्देश दिए गए। नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: सरकारी नौकरी और दाखिलों से लेकर अन्य सरकारी कार्यों में मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी की जरूरत नहीं…सीएम धामी ने दिए निर्देश

10 जनवरी 2024 तक वेबसाइट https://budget.uk.gov.in/feedback ,http://https://budget.uk.gov.in/feedback ईमेल budget- uk@nic.in और व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9520820683 पर सुझाव भेज सकते हैं। अग्रवाल ने बताया, पिछले साल की तरह इस बार भी बजट पर हितधारकों के साथ संवाद किया जाएगा।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img