सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, वित्त, गृह एवं खनन विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

प्रदेश मंत्रिमंडल स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों को आउटसोर्स भरने की मंजूरी दे सकता है। वित्त विभाग से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की तैयारी है। बैठक में इसका प्रस्ताव भी आ सकता है।

इसके अलावा अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की सेवा नियमावली का मामला भी कैबिनेट में लाया जा सकता है। सरकारी और वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए वन और राजस्व विभाग की अब तक प्रगति की कैबिनेट समीक्षा कर सकती है। मुख्यमंत्री इस संबंध में नए निर्देश दे सकते हैं।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img