03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए कुछ राहत अगले महीने आएगा सस्ता बिल

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने बिजली का सस्ता बिल मिलेगा। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत 81 पैसे प्रति यूनिट तक छूट दी है।यूपीसीएल बाजार से हर माह जो बिजली खरीदता है उसी हिसाब से उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है।

नियामक आयोग की ओर से तय दरों से अधिक पर बिजली खरीदने पर उतनी ही रकम की वसूली की जाती है जबकि इससे कम दरों पर एफपीपीसीए के तहत बिजली खरीदने पर उतनी रकम की छूट दी जाती है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं को 112 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे। यानी हर बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। इससे पहले मई माह में भी यूपीसीएल ने 89 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट दी थी।

Hot this week

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img