03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोई देहरादून तो कोई दिल्ली, 2 दिन के भीतर जारी होगी भाजपा-कांग्रेस की पहली सूची

Spread the love
  • विवादित सीटों को छोड़ पहली सूची में होंगे पार्टी के खासम-खास के नाम

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कम समय और कोविड की पाबंदियों को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देंगे। एक-दो दिन के भीतर दोनों ही पार्टियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। इस सूची में उन सीटों पर स्थिति साफ हो जाएगी जहां विरोध नहीं है या फिर पार्टी संबंधित प्रत्याशी के लिए मन बनाए बैठी है। ऊधमसिंह नगर जिले की बात करें तो ऐसी सीटों में खटीमा, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर और जसपुर शामिल हैं। खटीमा की बात करें तो यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा से और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कावड़ी का कांग्रेस से टिकट फाइनल है। नानकमत्ता में असमंजस की स्थिति है। वहीं सितारगंज में भाजपा के सौरभ बहुगुणा और कांग्रेस से नारायण पाल का टिकट फाइनल हो चुका है। इसी तरह किच्छा में भाजपा से राजेश शुक्ला और कांग्रेस से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ का नाम फाइनल है। रुद्रपुर में भाजपा के टिकट पर असमंजस है, लेकिन कांग्रेस से मीना शर्मा का टिकट तय माना जा रहा है। गदरपुर में भाजपा से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और कांग्रेस से प्रेमानंद महाजन का टिकट लगभग तय है। काशीपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं बाजपुर में भी असमंजस बना हुआ है। जसपुर में भाजपा से शैलेंद्र मोहन सिंघल का और कांग्रेस से मौजूदा विधायक आदेश चौहान का टिकट फाइनल है।

  • रूठो को मनाने की होगी कवायद

रुद्रपुर : टिकट की घोषणा के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और घोषित प्रत्याशी की जिम्मेदारी होगी कि वह रूठो को मनाए और चुनाव अपने पक्ष में करे। जिस तरह बरात में रूठे फूफा को मनाने की कवायद चलती है, उसी तरह पार्टियां भी बगावत करने वालों को पहले समझाने की कोशिश करेंगी, और यह भरोसा भी दिलाएंगी कि सरकार आती है तो उनका मान सम्मान बरकरार रखा जाएगा। उधम सिंह नगर जिले की बात करें तो किच्छा, काशीपुर, गदरपुर में यह स्थिति बनने वाली है। किच्छा सीट पर 7g का विरोध साथ देखने को मिलेगा, जिसको पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ किस तरह से अपने पक्ष में करते हैं यह देखना होगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img