03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

…तो इस लिए नहीं मिल पाई रिया चक्रवर्ती को जमानत

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच में फंसी रिया चक्रवर्ती को अदालत से झटका लगा है। मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती की बेल याचिका को खारिज कर दिया है यानी अब रिया चक्रवर्ती को  22 सितंबर तक जेल में ही रहना होगा। इस मामले में रिया के अलावा अन्य सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सेशंस कोर्ट में नारकोटिक्स ब्यूरो की ओर से अदालत में दलीलें दी गई कि उनके पास रिया चक्रवर्ती समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पुख्ता बयान हैं, जो ड्रग्स कनेक्शन को साबित करते हैं। इन्हीं दलीलों के बाद अदालत ने फैसला लिया। साथ ही एनसीबी की ओर से दीपेश सावंत, सैम्युल मिरांडा और मुख्य रूप से शोविक चक्रवर्ती के बयानों का हवाला दिया गया। जिसमें इन सभी ने इस बात को कबूला है कि वो ड्रग्स खरीदते थे। एनसीबी के सामने शौविक चक्रवर्ती ने उस पूरे सिंडिकेट के बारे में बताया था कि कैसे वो ड्रग्स खरीदता था। शौविक के मुताबिक, उसने और रिया ने कई बार सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मंगवाए थे। यहां तक कि सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने भी शौविक, रिया और सुशांत के कहने पर उनसे ड्रग्स खरीदे थे। शौविक के मुताबिक, रिया उससे ड्रग्स मंगवाती थी जिसके पैसे वही दिया करती थी।

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती बीते दो दिनों से जेल में ही हैं, मंगलवार रात को सेशंस कोर्ट ने ही रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया था। रिया चक्रवर्ती पर जो धाराएं लगी हैं, उनमें सिर्फ ड्रग्स खरीदने ही नहीं बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने का भी आरोप है जिनपर दस साल की सजा का प्रावधान है। ऐसे में बेल मिलना आसान नहीं है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Topics

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img