03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी और नैनीताल में बर्फबारी, चमोली के 100 गांव बर्फ से ढके

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : राजधानी देहरादून और आसपास के ज्यादातर इलाकों में रविवार के बाद सोमवार को भी रिमझिम बारिश होती रही। इससे मध्यम हवाओं ने शीतलहर की स्थिति पैदा कर दी है। वहीं चारधाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार को तीसरे दिन भी मैदानी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। नैनीताल में भी सोमवार को बर्फबारी हुई। जिससे वहां पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। लोगों ने बर्फबारी में खूब मजे किए और फोटो खिंचवाईं।

  • सोमवार को भी बुरांशखंडा में हल्की बर्फबारी

मसूरी में पांचवें दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। शहर में हल्की बारिश हो रही है और घना कोहरा छाया है। यहां सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को भी बुरांशखंडा में हल्की बर्फबारी हुई है। चमोली जनपद में बारिश-बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बारिश जारी है। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमानचट्टी से आगे लगभग तीन फीट बर्फ जम गई है। चमोली जनपद में 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

रुद्रप्रयाग जिले में भी रातभर रुकरुक कर बारिश हुई है। यहां सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई है। नई टिहरी दो दिन बाद रविवार रात बारिश थमी। यहां सुबह से बादल छाए हैं। चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। यमुनोत्री घाटी में बारिश और बर्फबारी थमी हुई है। यहां पर दो दिनों से बर्फबारी के चलते करीब डेढ़ फीट बर्फ जमी हुई है।

  • सोमवार को भी राज्य में अधिकतर हिस्सों में मौसम खराब
मसूरी-धनोल्टी में बर्फबारी की वजह से बर्फीली हवाओं ने लोगों के घरों में कैद कर दिया। वहीं जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान रहे। सोमवार को भी राज्य में अधिकतर हिस्सों में मौसम बिगड़ा हुआ है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है।

बता दें, पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ के दो हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण मसूरी से लगे तमाम इलाकों राजपुर रोड, पुरकुल गांव, अनारवाला, गढ़ी कैंट, ओल्ड राजपुर क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। इन बर्फीली हवाओं की वजह से निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लोग ठंड से जूझ रहे हैं। साथ ही जलभराव से समस्या हो रही है।

मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को भी कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं शीत दिवस रह सकता है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img