Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड के इन सात जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी...

उत्तराखंड के इन सात जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी जारी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। ऊंचाई वाले हिस्सों में आंशिक बादलों के बीच चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क है और तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।

  • केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी के दौर जारी

पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। केदारनाथ धाम की चोटियों पर लगातार बर्फबारी के दौर जारी हैं। जिससे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कुमाऊं में भी पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। जिससे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने लगे हैं। शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ओलावृष्टि होने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी भी हो सकती है।

शहर – अधिकतम – न्यूनतम

देहरादून -28.8 – 12.2

ऊधमसिंह नगर – 28.0 -12.4

मुक्तेश्वर – 18.1 – 6.8

नई टिहरी – 19.6 – 8.2

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments