03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नेपाल सीमा सील पर दूध का कारोबार जारी, पांच ग्रामीणों को एसएसबी ने पकड़ा तो चौकी घेरी

  • एसएसबी ने आरोपों को नकारा

एफएनएन, बनबसा : कोरोना महामारी के चलते इंडो-नेपाल सीमा भले ही सील है लेकिन तस्करी का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर नेपाल से दूध की तस्करी करने का वीडियो वायरल होने पर एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए पांच दूध बेचने वालों को पकड़ लिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएसबी की बीओपी का घेराव कर उनपर दूधियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि सीमा सील होने के बावजूद नेपाल के रास्ते शुक्रवार सुबह दूध ला रहे पांच दूध बेचने वालों को एसएसबी ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने एसएसबी पर दूधियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसबी की बीओपी का घेराव किया। एसएसबी के एएसआई जगदीप ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दूध वालों के साथ मारपीट करने का आरोप गलत है। एसएसबी द्वारा किसी के साथ कोई मारपीट नही की गई है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img