03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गाबा चौक पर शराब की दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : गावा चौक के पास शराब की नई दुकान खोले जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। आज सुबह कॉलोनी वासियों ने एकत्र होकर दुकान के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि दुकान खोलने से महिलाओं व बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा, इसके साथ ही एनएच-74 फ्लाईओवर पर जाम भी लगेगा। कॉलोनी की रहने वाली सुषमा अग्रवाल ने कहा कि शराब की दुकान खोलने के बाद महिलाओं और बच्चों का यहां से गुजरना दूभर हो जाएगा, इसके साथ ही कॉलोनी में रहने वाले बच्चों पर भी बुरा असर पड़ेगा। उनका कहना है कि सभी कॉलोनी वासी दुकान का विरोध कर रहे हैं जिसको सरकार को संज्ञान लेकर इस शराब की दुकान को कहीं और खोलने का आदेश करना चाहिए।

कॉलोनी के निवासियों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि सरकार को सोचना चाहिए कि आबादी के बीच शराब के ठेके न खोला जाए। शराब के नए ठेके खोलने का आदेश करके सरकार ने अपनी मंशा को जग जाहिर कर दिया। वही मॉडल कॉलोनी वासियों ने एक स्वर में कहा है कि अगर यह शराब का ठेका स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आपको बता दें कि भाजपा पार्षद रजनी रावत ने जिला अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी व मुख्यमंत्री को दुकान न खोले जाने को लेकर ज्ञापन भी दिया था।

के

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img