Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में अब इस रोज बंद रहेंगी दुकानें, साप्ताहिक बंदी समाप्त

यूपी में अब इस रोज बंद रहेंगी दुकानें, साप्ताहिक बंदी समाप्त

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते अभी तक रविवार को पूरे प्रदेश में बंदी रहती थी। लेकिन अब रविवार को बंदी नही रहेगी, जिस शहर में बंदी के लिए दिन निर्धारित थे, उसी के हिसाब से बंदी होगी

एफएनएन, लखनऊ/लखीमपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आने पर और स्थित‌ि में सुधार होने के चलते पूरे प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रक्षाबंधन के दिन रविवार से यूपी में सभी दुुकानें खुलनें लगेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। साथ ही सीएम ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। जिलों में इस संबंध में जिलाधिकारी आदेश जारी कर रहे हैँ।

  • लखीमपुर में आदेश जारी, अब पूर्वँ की भा‌ंति रहेगी साप्ताहिक बंदी
    लखीमपुर। जिलाधिकारी डा. अरविंद कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को ही आदेशस जारी कर दिया। अब लखीमपुर जिले में कारोना काल से पहले की व्यवस्था के अनुसार ही बंदी रहेगी। वहीं कोरोना गाइड लाइन के पालन के लिए पुलिस – प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिए गए हैँ। रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments