03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

त्याग, तपस्या औऱ अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे शर्मा : कटारिया

Spread the love

एफएनएन, बरेली : परिवहन मंत्री अशोक कटारिया रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व सुरेश शर्मा नगर के संस्थापक स्व.प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने सुरेश शर्मा नगर स्थित साकेत सुधांशु शर्मा एडवोकेट के निवास पहुँचे।
कटारिया ने स्वर्गीय प्रेम प्रकाश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा, प्रेम प्रकाश शर्मा वास्तव में आज के युग के भीष्म पितामह थे। वह अपनी प्रत्येक प्रतिज्ञा को पुरज़ोर तरीक़े से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहते थे। उन्होंने पूरा जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और योगी के समान व्यतीत किया और अपने छोटे भाई सुरेश शर्मा के नाम को अमरत्व प्रदान करने के लिए सुरेश शर्मा नगर कॉलोनी व विभिन्न संस्थाओं का निर्माण किया। उन्होंने बहुत से लोगों, बच्चों व वृद्धों को नि स्वार्थ सहारा दिया जो आज अपने पैरों पर खड़े होकर अपना अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं। धर्म संस्कृति के प्रति उनका हमेशा से बहुत गहरा लगाव था और ग़लत बातों व सिद्धांतों का हमेशा विरोध करते थे और अनेक युवाओं को बुरी लतों व कुसंगतियों से छुड़ाया था, इसलिए ऐसे महान संन्यास को मैं सशक्त मन करता हूँ और उनको ह्रदय से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

कहा, मैं हमेशा इस परिवार के साथ था ,हूँ और रहूंगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में साकेत सुधांशु शर्मा, नरेंद्र कुमार कटारा, अंकुर कटारा, सुनील शर्मा, राहुल गुप्ता, सुहेल अहमद ख़ान अवधेश यादव, रूपेश बंसल, महेश चंद्र, पंकज गंगवार सर्वेश कुमार, सौरभ शर्मा, प्रदीप गंगवार आदि बहुत से शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img