एफएनएन, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी जिले में गोला तहसील के बिजुआ इलाके में शारदा का कहर जारी है यहां पर पिछले 3 दिन से कटान में काफ़ी तेजी आ गयी है। गुरुवार को कमिश्नर के आने के बाद से राहत कार्य मे तेजी आ गयी है। इस समय सिंचाई विभाग की तीन टीमें बचाव कार्य के लगी हैं, लेकिन कटान की गति को देखते हुए बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे है। शुक्रवार को कटान से बिजुआ के पूर्व प्रधान अमेरिकन बिट्टू के खेत में कटान कर रही है। पास में ही यशपाल सिंह के परिवार का गन्ना नदी में समा रहा है। शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए सिंचाई महकमा तीन स्थान पर राहत कार्य मे लगा है।
- महज पेड़ो की डाल से कटान रोकने की कोशिश
लखीमपुर। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह कटान हो रहा है, वहां पर पेड़ों को काटकर नदी में डाला जा रहा है, जिससे नदी के वेग को कम किया जा सके। लेकिन जानकार बताते हैं कि अगर यहां पर बैम्बू कैरेट डालें जाए, तो कटान के वेग को रोका जा सकता है।







