03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत की मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी… शहबाज ने आखिरकार कबूला सच

एफएनएन, इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने वाला देश बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है लेकिन वह अपनी रक्षा के लिए उचित जवाब देने का अधिकार रखता है। शुक्रवार को पाकिस्तान की सेना के सम्मान में यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) मनाए जाने के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने भारत की मिसाइलों के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की बात भी कबूली। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सैन्य टकराव के दौरान सीमा पार एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए थे, जिसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।

पाकिस्तान को बताया शांतिपूर्ण देश

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, इस्लामाबाद और प्रांतीय राजधानियों में यौम-ए-तशकूर को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए देश भर में रैलियां आयोजित की गईं। शहबाज शरीफ ने इस मौके पर इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान भारत के सात सैन्य टकराव का जिक्र करते हुए शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है, लेकिन वह बचाव में जवाब देने का अधिकार रखता है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img