Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीबरेली के सेक्रेट हार्ट स्कूल में भीषण आग, कई बसें जली, इमारत...

बरेली के सेक्रेट हार्ट स्कूल में भीषण आग, कई बसें जली, इमारत को बड़ा नुकसान

एफएनएन, बरेली : प्रेमनगर में धर्मकांटा चौराहे के पास स्थित सीक्रेट हार्ट स्कूल में आज रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में इमारत खाक होने के साथ ही परिसर में खड़ी कई बसें भी राख हो गई। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही थी। घटना रात करीब 8:30 बजे की है। अचानक सीक्रेट हार्ट स्कूल की बिल्डिंग से लपटें उठने लगी। यह देख क्षेत्र के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया था। बिल्डिंग में आग लगने के साथ स्कूल परिसर में खड़ी बसें भी धू-धू कर जलने लगी। इससे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने धर्म कांटा से यातायात डायवर्ट किया। स्कूल प्रबंधकों को भी सूचित किया गया। वे मौके पर पहुंच गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments