एफएनएन, अमरोहा : यूपी के अमरोहा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीस वर्षीय महिला की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। शव के टुकड़े करके थैलों में पैक करने बाद जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर दिया गया।




मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।


WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
यह घटना नौगांवा सादात थाना इलाके के याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल की है। यहीं पर पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई देखीं। आसपास पक्षी मंडरा रहे थे।
महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।


WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM

तलाशी के दौरान महिला के हाथ, पैर, सिर और अन्य शरीर थैलों से बरामद हुए। महिला की निर्मम हत्या देखकर लोगों के होश उड़ गए पुलिस भी अचंभित रह गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर करने के बाद यहां जंगल में फेंका गया है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं।





